दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में चार दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। “नशा के विरुद्ध पदयात्रा, युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान 22 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक चलेगा अभियान के जरिए युवाओं, परिवारों और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई है।पदयात्रा का शुभारंभ 22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बाजुनियाहल्दू, कोटाबाग से होगा। पहले दिन यात्रा मयारामपुर तक पहुंचेगी इसके बाद 23 अक्टूबर को गेबुआ से धमौला, 24 अक्टूबर को धमौला से चकलुवा और 25 अक्टूबर को गन्ना सेंटर, रामपुर रोड हल्द्वानी से यात्रा आगे बढ़ते हुए कमलुआगांजा रोड स्थित श्री रघुनाथ बैंक्वेट हॉल पहुंचेगी अभियान का समापन 25 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे श्री रघुनाथ बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह के साथ होगा अभियान से जुड़ी अपील में कहा गया है कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है यह युवाओं के भविष्य पर असर डालने के साथ परिवारों में तनाव और सामाजिक समस्याओं का कारण भी बन सकता है आयोजक गुंजन तिवारी ने लोगों से इस जन-जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प लेने की अपील की है नशे के खिलाफ यह पदयात्रा सिर्फ चार दिनों का सफर नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में पहल है। अब जरूरत है कि जागरूकता का यह संदेश हर घर और हर युवा तक पहुंचे, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे के अंधकार से बचाया जा सके।




