दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र का ही रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा हुआ था। इसी दौरान देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की प्रारंभिक जांच में युवक की तबीयत बिगड़ने से पहले शक्ति वर्धक गोली लेने की बात सामने आई है। हालांकि, गोली और युवक की मौत के बीच किसी संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने युवक की प्रेमिका से भी पूछताछ की है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में युवती से पूछताछ की गई है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।




