दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वह 2 नवंबर को केदारनाथ धाम जाकर बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्तराखंड शासन और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति 1 नवंबर को शाम करीब 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वह देहरादून स्थित लोक भवन जाएंगी, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। अगले दिन सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर वह बाबा केदार का आशीर्वाद लेंगी। दर्शन के बाद उनके जौलीग्रांट एयरपोर्ट लौटकर दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है केदारनाथ मंदिर के कपाट 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होने हैं। ऐसे में राष्ट्रपति का दौरा कपाट बंद होने से पहले प्रस्तावित है। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियों को सुरक्षा, आवागमन, हेलीपैड और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और मौसम के अनुरूप हवाई संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।




