हत्या को आत्महत्या में बदलने के षड्यंत्र का पुलिस ने किया खुलासा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामनगर में दहेज उत्पीड़न से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास, ननद और जेठ को गिरफ्तार किया है एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कोहिनूर की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर नवविवाहिता का उत्पीड़न किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पति, सास, ननद और जेठ की संलिप्तता सामने आई। आरोप है कि चारों ने मिलकर कोहिनूर न सिर्फ गला गला घोटा बल्कि जमकर पीटा और गर्दन हड्डिया भी तोड़ कर हत्या की और घटना को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। रामनगर पुलिस ने मामले की तेजी से जांच करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement