दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन से लेकर धराली आपदा तक अपने नेतृत्व का लोहा मनवा चुके 2017 बैच के IPS अधिकारी; बोले- आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता से होगा समाधान
हल्द्वानी – नैनीताल जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने काठगोदाम स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचने पर सलामी गार्द ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर फ्रॉड पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
नशे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, महिला सुरक्षा पर रहेगा फोकस –
एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला अपराधों की रोकथाम और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी रणनीति अपनाई जाएगी। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना भी उनके सामने बड़ी चुनौती होगी। खासकर वीकेंड, पर्यटन सीजन और धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैंचीधाम क्षेत्र में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर रहेगा।
सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन से मिली राष्ट्रीय पहचान –
मध्यप्रदेश मूल के अर्पण यदुवंशी का पुलिस सेवा में अब तक का सफर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और चुनौतीपूर्ण अभियानों से जुड़ा रहा है। 11 दिसंबर 1989 को जन्मे यदुवंशी बीटेक शिक्षित हैं और वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें उत्तराखंड कैडर आवंटित किया गया था। उनकी पत्नी डॉ. विशाखा भदाणे भी आईपीएस अधिकारी हैं जो पूर्व में रुद्रप्रयाग की एसपी भी रही हैं।उनके सेवाकाल की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में नवंबर 2023 का सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान शामिल है। उस समय उत्तरकाशी के एसपी रहते हुए उन्होंने घटना कमांडर के रूप में 17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और अभियान के संचालन के परिणामस्वरूप सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया उत्तरकाशी में करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभाली। 25 जुलाई 2024 को मोरी क्षेत्र के गिरवीर सिंह हत्याकांड का खुलासा भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।
SDRF को दिलाया ISO प्रमाणन, धराली आपदा में भी निभाई अहम भूमिका –
एसपी उत्तरकाशी के बाद अर्पण यदुवंशी ने सेनानायक, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के रूप में करीब दो वर्षों तक जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू अभियानों में उनके नेतृत्व को महत्वपूर्ण माना गया। अगस्त 2025 में धराली आपदा के दौरान SDRF ने उनके नेतृत्व में व्यापक राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस अभियान में 1,386 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा करीब 17 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाया गया। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भी उन्होंने एक माह तक SDRF की तैनाती और संचालन का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभाली। 25 जुलाई 2024 को मोरी क्षेत्र के गिरवीर सिंह हत्याकांड का खुलासा भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।SDRF को दिलाया ISO प्रमाणन, धराली आपदा में भी निभाई अहम भूमिका एसपी उत्तरकाशी के बाद अर्पण यदुवंशी ने सेनानायक, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के रूप में करीब दो वर्षों तक जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू अभियानों में उनके नेतृत्व को महत्वपूर्ण माना गया। अगस्त 2025 में धराली आपदा के दौरान SDRF ने उनके नेतृत्व में व्यापक राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस अभियान में 1,386 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा करीब 17 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाया गया। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भी उन्होंने एक माह तक SDRF की तैनाती और संचालन का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड SDRF को ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही करीब 1.80 लाख लोगों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
एसएसपी यदुवंशी ने BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। सिलक्यारा बचाव अभियान के अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करने के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG), लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) और सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान भी दिए।उनके सेवाकाल के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा-पत्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक 2024, महाकुंभ सेवा पदक 2025, अमेरिकी दूतावास का प्रशंसा पदक और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की प्रशस्ति सहित कई सम्मान प्राप्त हुए।
नैनीताल में इन चुनौतियों से होगा नए कप्तान का सामना –
नैनीताल जिला पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों के लिहाज से प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में शामिल है। ऐसे में नए एसएसपी के सामने कानून-व्यवस्था के साथ पर्यटन पुलिसिंग को बेहतर बनाने की भी चुनौती रहेगी।
कैंचीधाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रभावी प्रबंधन।
नैनीताल, भवाली और भीमताल में पर्यटन सीजन के दौरान जाम से निजात।
नशे की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक।
महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर नियंत्रण।
थानों और चौकियों की कार्यशैली में सुधार।
फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण।
अनुभव और नेतृत्व की होगी परीक्षा –
सिलक्यारा जैसे चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान से लेकर धराली आपदा और महाकुंभ में व्यवस्थाओं का नेतृत्व कर चुके अर्पण यदुवंशी के सामने अब नैनीताल जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है। उनकी प्राथमिकताओं में अपराध नियंत्रण के साथ आम जनता का भरोसा जीतना भी शामिल है। अब देखना होगा कि उनके अनुभव और कार्यशैली से नैनीताल में यातायात, नशे के खिलाफ अभियान और जनहित से जुड़ी पुलिस सेवाओं में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।









