हल्द्वानी:नौकरी जाने के सदमे में बीमार अधेड़ ने दे दी जान, सदमे में परिवार

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव निवासी एक अधेड़ को लकवा पड़ गया. जिसके चलते एक महीने से बीमार चल रहा था. इसके बाद अस्पताल मालिक ने उसको नौकरी से निकाल दिया जिसके बाद सदमे में आकर खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली.पुलिस के मुताबिक भोटिया पड़ाव निवासी 52 वर्षीय गोपाल सिंह बिष्ट मुखानी क्षेत्र में एक अस्पताल में बतौर वार्ड बॉय कार्यरत थे.वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ हल्द्वानी में रहते थे.बताया जा रहा है कि गोपाल सिंह बिष्ट को एक महीने पहले उन्हें लकवा पड़ गया इस कारण अस्पताल मालिक ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया. नौकरी जाने और लकवा पड़ने के कारण गोपाल सिंह तनाव में रहने लगे.जहाँ गोपाल सिंह मंगल रात को कमरे में फंदे पर लटक जान दे दी. सुबह जब परिवार वालों की इसकी सूचना मिले तो उनके होश उड़ गए परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि बीमार पड़ने पर अस्पताल मालिक ने उनको नौकरी से निकाल दिया इसके बाद से वह परेशान चल रहे थे.हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement