उत्तराखंड: यहां पत्नी ने कराई पति की हत्या, लाश गड्ढे में दबाई

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या,अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का जमीन में गड़ा शव बरामद ऊधमसिंह नगर- उधम सिंह नगर पुलिस ने सुमित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या की वजह मृतक की पत्नी रेनू और हत्यारोपी गणेश के बीच प्रेम प्रसंग बना।पुलिस ने हत्या में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।रमपुरा का रहने वाला सुमित श्रीवास्तव पिछले आठ दिन से गायब था और आज सुबह ही पुलिस को सुमित का शव प्रीत बिहार में कल्याणी नदी के किनारे एक गड्ढे से बरामद किया था।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सर्वलांस और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जब पुलिस ने संदिग्ध गणेश से पूछताछ की तो यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी रेनू और आरोपी गणेश के बीच प्रेम प्रसंग था और रेनू के कहने पर गणेश ने अपने दो साथियों शिवम् और गोविंदा के साथ मिलकर सुमित की हत्या की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement