हल्द्वानी : युवा पत्रकार सुमित जोशी को मिलेगा जेम्स ऑगस्टस हिकी पुरस्कार, मीडिया प्रोमोटर्स ने जारी की सूची

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

इंटेलेक्चुअल सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रोमोटर्स ने प्रेस विरासत सम्मान के लिए नामों की घोषणा कर दी है। पुरस्कार के लिए देशभर से मीडिया, साहित्य एवं शिक्षा जगत से जुड़े करीब 30 प्रोफेशनल्स का चयन किया गया है। इसमें हल्द्वानी के युवा पत्रकार सुमित जोशी को जेम्स ऑगस्टस हिकी पुरस्कार के लिए चुना गया है। अगले वर्ष 5 व 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित संकल्प संस्कार समारोह उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड दिया जाएगा सुमित जोशी वर्तमान में दैनिक जागरण हल्द्वानी मुख्यालय में बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्यरत हैं। इससे पूर्व हिन्दुस्तान हल्द्वानी, अमर उजाला नैनीताल में भी सेवाएं दे चुके हैं। रामनगर के रहने वाले सुमित जोशी करीब आठ वर्ष से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्तमान में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय देहरादून से जनसंचार में पीएचडी भी कर रहे हैं। इधर, बताते चलें कि मीडिया प्रमोटर्स की सूची में इस वर्ष उत्तराखंड से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वह एकमात्र पत्रकार हैं।भारत में हिकी ने रखी थी आधुनिक पत्रकारिता की नींव भारत में जेम्स ऑगस्टस हिकी ने आधुनिक पत्रकारिता की नींव रखी थी। उन्होंने साल 1780 में कलकत्ता जनरल एडवरटाइज़र के साथ मिलकर भारत का पहला अखबार बंगाल गजट शुरू किया था। यह अखबार सिर्फ दो साल तक चला और 1782 में ब्रिटिश प्रशासन ने राज की मुखर आलोचना के कारण इसे जब्त कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement