ब्रेक फेल से बस दुर्घटना, 12 घायल, एक की हालत गंभीर

Spread the love

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

देहरादून। नेहरूग्राम, देहरादून से दिल्ली लौट रही एक बारातियों की बस का ब्रेक फेल होने से लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा हो गया। 36 सीटर बस, जिसमें 30 बाराती सवार थे, तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य 11 यात्री मामूली रूप से घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, बस संख्या UP15CT-8271, जिसे चालक बबलू चला रहा था, नेहरूग्राम से संगम विहार, दिल्ली जा रही थी। बारातियों से भरी बस शादी के बाद लौट रही थी। लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।सूचना पाते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 44 वर्षीय मंजू को फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों में 12 लोग शामिल हैं, जिनकी उम्र 5 वर्ष से 46 वर्ष तक है। ये सभी दिल्ली के संगम विहार के निवासी हैं। घायलों में नरेंद्र वंसवाल (40), चंद्रवती (40), वैष्णवी (11), दीपक कुमार (44), अंजू (36), सानवी (13), नवीन (22), राजेंद्र प्रसाद (46), निवांश (5), बबलू (36), सुमित (38), मंजू (44) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *