उत्तराखंड: यहां हुआ दूसरा हिमपात, आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। देहरादून के ऊंचाई वाले क्षेत्रों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई। देहरादून जिले के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात दर्ज किया गया। बर्फबारी के चलते पूरे प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव महसूस किया गया।बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री और अधिकतम -3 डिग्री रहा। नीति घाटी में अधिकतम -11 और न्यूनतम -6 डिग्री, गंगोत्री में -19 डिग्री, जबकि केदारनाथ में तापमान -11 डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ों से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का असर जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement