उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-भाजपा ने तय किये प्रत्याशियों के नाम, मेयर के टिकट पर मोहर लगायेगा केन्द्र

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं, निगम महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है।पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके अलावा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।बैठक में पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, और तीरथ सिंह रावत ने भी भाग लिया। इसके साथ ही, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नामों पर चर्चा की।बैठक में प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों के नाम तय किए गए।निगम महापौर के पदों के लिए तैयार किए गए पैनल को केंद्रीय नेतृत्व को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *