हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम से गजराज सिंह बिष्ट को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी एवं भाजपा प्रदेश संगठन एवं शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम से गजराज बिष्ट को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के प्रदेश व जिले के पदाधिकारी ने गजराज बिष्ट को मेयर का उम्मीदवार घोषित करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताते हुए कहा के कार्यकर्ताओं की आवाज पर सुनवाई हुई है और श्री गजराज बिष्ट जी को मेयर का उम्मीदवार बनाया गया है जिससे कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। और कार्यकर्ता एकजुट के साथ चुनाव लड़कर हल्द्वानी सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement