हल्द्वानी : men’s फुटबॉल में दिल्ली को हराकर मणिपुर ने 2-0 से जीता मैच

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

38वें राष्ट्रीय खेलों में आज शहर के मिनी स्टेडियम में मणिपुर और दिल्ली के बीच पुरुष फुटबॉल मैच का मुकाबला हुआ, यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें सेकंड हाफ में मणिपुर में 2 गोल किए, वहीं दिल्ली का खाता भी नहीं खुल पाया। न ही दिल्ली की टीम पहले हाफ में गोल कर पाई न ही दूसरे हाफ में। मणिपुर ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया,दोपहर 2 बजे से सर्विसेज और केरला के बीच मैच खेला जाएगा जिसको देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement