बाजार में अतिक्रमण पर प्रशाशन सख्त, फिर चला बुलडोजर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। बाजार में सड़क और फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रशाशन सख्त दिखाई दे रहा है। आए दिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार को प्रशासन और नगर निगम ने बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सदर बाजार से लेकर मीरा मार्ग चौराहे तक सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार व्यापारियों व नगर निगम की टीम के बीच तीखी नौंकझोक हुई। टीम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी व सहायक नगर आयुक्त ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement