वाइरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, चार हुड़दंगी गिरफ्तार, दो कारें भी बरामद, देखें वीडियो…

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में देर रात कार में बैठकर अराजकता मचाने और युवतियों का पीछा करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ में दो गाड़ियां भी बरामद की गई है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा एसएसपी नैनीताल ने संदेश देते हुए कहा कि ऐसी अराजकता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दो कारों में सवार चार युवकों ने कल देर रात हल्द्वानी की सड़कों पर अराजकता फैलाते हुए युवतियों का पीछा किया, मामला का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी चार आरोपियों को पकड़ लिया है, एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश भी दिया है कि ऐसे हुडदंगियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement