हाईवे पर खड़े ट्रक से बचने की कोशिश में बुलेट सवार गिरे, दो घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। गौलापार-तिनपनी बायपास पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आवला चौकी गेट के पास हाइवे पर खड़े ट्रक से बचने की कोशिश में एक बुलेट बाइक फिसल गई, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हल्दूचौड़ निवासी राजवर्धन और करन जोशी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रक (संख्या UK 04 CA 7813) का टायर पंचर था, और उसमें जैक लगा हुआ था, जिससे यह प्रतीत होता है कि चालक टायर बदलने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, दुर्घटना के समय चालक मौके से गायब था। बुलेट (संख्या UK 06 BD 3719) सवार दोनों युवक ट्रक को अचानक देखकर नियंत्रण नहीं रख सके और सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement