हल्द्वानी में तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर महिला की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। नगर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इधर बुरी तरह घायल महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है छट पूजा स्थल रामपुर रोड निवासी श्लभ रस्तोगी पुत्र नरेश रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीती 1 फरवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपनी माता सपना रस्तोगी के साथ स्कूटी द्वारा अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह किया मोटर्स शोरूम के पास पहुंचे, श्लभ को मोबाइल पर कॉल आया। श्लभ सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। तभी देवलचौड़ की ओर से आए मोटर साइकिल सवार ने सपना को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। सपना को गंभीर चोटें आईं और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सपना को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में अगले ही दिन उनकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement