दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
नीरज तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस ने बताया कि ग्राम सभा पनयाली, रेंज फतेहपुर में बाघ द्वारा स्वर्गीय कमला देवी जी को अपना निवाला बनाए जाने की अत्यंत दुखद घटना के बाद वन विभाग द्वारा कुल ₹10 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई थी। इसमें से ₹4 लाख का भुगतान बैंक के माध्यम से हो चुका है, जबकि शेष ₹6 लाख का चेक पीड़ित परिवार को और दिया गया था दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह ₹6 लाख का चेक बाउंस हो गया, जो विभागीय लापरवाही और संवेदनहीनता का गंभीर उदाहरण है। जब कोई परिवार अपने प्रियजन को खोने के असहनीय दुख से गुजर रहा हो, तब सरकार और विभागों से मिलने वाली सहायता ही उनके लिए सहारा बनती है। ऐसे समय में दिया गया चेक ही बाउंस हो जाना पीड़ित परिवार की पीड़ा को और बढ़ाने वाला है उन्होंने कहा कि वन विभाग को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों की जवाबदेही तय करनी चाहिए तथा मृतका के परिवार को बिना किसी देरी के शेष सहायता राशि उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।





