दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
गुरुवार को बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति (मिनी बैंक) हल्द्वानी के अध्यक्ष और बैंक प्रतिनिधियों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहन सिंह नेगी ने 7 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बालम सिंह देवका को 3 मतों से पराजित किया। चुनाव के दौरान एक निदेशक को मतदान से वंचित किया गया।जिला सहकारी बैंक के लिए 6 तथा क्रय-विक्रय समिति के लिए चार प्रतिनिधि चुने गए। निर्वाचित प्रतिनिधियों में कुन्दन सिंह बोहरा, हरीश नेगी, त्रिलोक सिंह, लीला देवी, किरन नेगी, धर्मपाल, चन्दन सिंह नेगी, बबीता बजवाल, गोधन सिंह और देवेंद्र बिष्ट शामिल हैं।विजयी प्रत्याशियों का भाजपा नेता महेश शर्मा, पार्षद भागीरथी बिष्ट, भाजपा नेता हरीश नेगी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी सहित कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत कर सम्मानित किया।



