रामनगर में युवा कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, अमित शाह के इस्तीफे की मांग

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामनगर में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया,प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान विशाल भोजक ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई रामनगर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि देशभर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि देश का भविष्य कहे जाने वाले छात्र और युवा अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे,प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया विशाल सिंह भोजक ने कहा कि छात्रों और देश की युवा शक्ति के दबाव के बाद तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, उन्होंने मांग की कि इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह को भी इस्तीफा देना चाहिए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन पूरे देश में जारी है और जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देते, तब तक युवा कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुमित मोहनी समेत युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *