हल्द्वानी:मौज-मस्ती पड़ी भारी डूबने से युवक की मौत,एक महीने में दूसरी घटना

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: पहाड़ों पर इन दोनों बारिश हो रही है बारिश के चलते नदी, नाले उफान पर हैं.नालों, वाटर फॉलो में लगातार डूबने की घटनाओं के बावजूद भी युवा सबक नहीं ले रहे. भीमताल में 3 जुलाई को वाटरफॉल में नहाने से एयरफोर्स के तीन जवानों की मौत हुई थी. वही एक बार फिर से एक और घटना सामने आई है जहां रामगढ़ ब्लॉक के ढोकाने स्थित वाटर फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मौके पर पहुची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला है. पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.बताया जा रहा है कि रविवार शाम ढोकाने वाटर फॉल में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और एसडीआरएफ घटना की सूचना दी. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया बारिश के कारण पानी में युवक को ढूंढने में बचाव दल को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने देर शाम युवक का शव बरामद कर सकी.मृतक की पहचान अजय आर्य निवासी भड़गाव चौखुटिया अल्मोड़ा के रूप में हुई है स्थानीय लोगों का आरोप है की बरसात के मौसम में भी वाटर फॉल में नहाने आने के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल रहे है. लोगों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन इसी तरह का ठोस उपाय नहीं कर रहा है जिसके चलते लोगों की जान जा रही है.लोगो ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात किए जाने की मांग की है.मौज-मस्ती का शौक लेकर नदी, झरनों में पहुंचने वाले लोग डूबने से अपनी जान गंवा रहे हैं.रामगढ़, बेतालघाट, धारी और भीमताल क्षेत्र की नदी, झरनों में नहाते समय पूर्व में दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं कई जगहों पर प्रशासन और पुलिस की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी लोग नहाना नहीं छोड़ रहे हैं.इसके चलते डूबने से लोगों की मौत हो रही है लोगो ने पुलिस से नदियों और वाटर फॉल में नहाने के लिए आने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement