हल्द्वानी : गौला किनारे पर 50 से अधिक अतिक्रमणकरियों ने स्वयं से हटाया अतिक्रमण,प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह के निर्देशन में गौला रिजर्व वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज पुनः मुनादी कर स्थलीय सर्वेक्षण किया गया पूर्व में जारी निर्देशों के अनुपालन में 50 से अधिक अतिक्रमणकर्ताओं ने स्वयं से अपने अतिक्रमण हटा लिया है । कई के द्वारा मौके पर हटाया जा रहा है इस निरीक्षण में तहसीलदार लालकुआं श्री कुलदीप पांडेय, तहसीलदार हल्द्वानी श्रीमती मनीषा बिष्ट, कनूनगो श्री आशरफ अली एवं वन विभाग की टीम उपस्थित रही। अधिकारियों ने गौला क्षेत्र में शेष अतिक्रमण चिह्नित करते हुए संबंधित व्यक्तियों को 3 दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी साथ ही, वन विभाग द्वारा रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में कूड़ा फेंकने एवं गंदा पानी बहाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है प्रशासन ने दोहराया है कि गौला रिजर्व वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण, निर्माण या पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी । अतिक्रमणकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन को सहयोग दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement