हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत हल्द्वानी के 182 लाभार्थी को मिले एक लाख रुपये, सीधे बैंक खातों में पहंचे

हल्द्वानी_ पक्के घर का सपना देख रहे हल्द्वानी के 182 परिवारों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नगर निगम हल्द्वानी के 182 लाभार्थियों के बैंक खातों में दूसरी किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई। इससे लाभार्थियों के घर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने पहली किश्त की धनराशि का निर्धारित मानकों के अनुसार सदुपयोग किया है, उन्हें दूसरी किश्त जारी की गई है सरकार का उद्देश्य शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के पात्र परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना है।मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है पक्का घर मिलने से परिवारों को न केवल सुरक्षित छत मिलेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि जारी धनराशि का उपयोग घर निर्माण में करें और निर्धारित समय के भीतर अपना आवास पूरा करें मेयर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि किसी बिचौलिए या स्थानीय निकाय के माध्यम से नहीं दी जाती, बल्कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही उनके पक्के घर का सपना साकार होगा।कार्यक्रम में सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, पार्षद सचिन, रवि जोशी सहित योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement