स्थाई राजधानी का 36वाँ दिन अनशन जारी समाजसेवी संतोष नेगी ने भरी हुंकार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर 18अक्टूबर से बुद्धपार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चल रहा है आज अनशन में समाजसेवी संतोष नेगी बैठे उन्होंने कहा उत्तराखंड भारत का इकलौता राज्य है जिसे पाने के लिये राज्य में 43 शहादत हुई कई दशको तक आंदोलन चला मगर राज्य की हालात बत्तर है आज राज्यवासियों को एक बार फिर से एकजुट होने की आवश्यकता है आज आंदोलन का नेतृत्व कर पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया कि पिछले 26दिनों से राज्य के कई हिस्सों से हल्द्वानी बुधपार्क में पहुंचकर इस अभियान को समर्थन दें रहें है और अनशन में बैठते है आंदोलन को बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है जिसे महसूस हो रहा है कि राज्य की राजधानी का यह संघर्ष सफल होगा अनशन के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के सेनिक प्रकोष्ठ के महामंत्री कैप्टन महेश तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण पहाड़ के अस्तित्व, अस्मिता और संस्कृति की सुरक्षा के लिये हुआ लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का प्रश्न अधूरा है उन्होंने कहा, “पहाड़ के खेत, किसान, गांव और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना आवश्यक है। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को अब और अधूरा नहीं रखा जाना चाहिए आंदोलन को समर्थन में आये आंदोलनकारियों ने कहा राज्य के कई हिस्सों से आकर आंदोलनकारी हल्द्वानी में बैठे हैं तो अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन में आने की अपील की उन्होंने आंदोलन में हर वर्ग की भागीदारी के साथ पहाड़ की पहचान, पलायन, रोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े सवाल पर एक होना होगा इस दौरान गोपाल दत्त कमेड़ी, जगदीश ममगई,प्रेमा मेऱ, कविता जीना ,नीमा भट्ट अंजू पाण्डेय राजेंद्र कांडपाल, आनंद कन्याल, प्रताप चौहान,तारा पाण्डेय, मनोज रावत ,देवेंद्र सालाकोट,रजत पाटनी, हिमानी पांडे,ज्योतिष्ण पांडे कार्तिक दास , विनोद घड़ियाल आदि सैकड़ो आंदोलनकारी मौजूद रहें।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement