उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छह जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च से देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।उत्तरकाशी जिले में एवलांच (हिमस्खलन) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश के बाद अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement