हल्द्वानी :(बड़ी खबर) सिस्टम के नाक के नीचे खनन माफियों के हावी होने की कोशिश, आखिर किसकी है शह

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

लालकुआं। गौला नदी में जेसीबी डालकर अवैध रूप से खनन करने का प्रयास कर रहे खनन तस्करों के इरादे वन विभाग ने पूरे नहीं होने दिए, मौके पर पहुंच कर एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर दिए, इस दौरान खनन माफिया भागने में सफल हो गए, जिनकी प्रमुखता के साथ तलाश की जा रही है।डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन पवार ने बताया कि गौला नदी क्षेत्र में जेसीबी डालकर खनन करने का प्रयास किया जा रहा था, डौली रेंज के अधिकारियों को मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर अमल किया गया तो शांतिपुरी के नया प्लॉट राजस्व पट्टा से लगते हुए गौला नदी आरक्षित वन क्षेत्र में एक जेसीबी बिना नम्बर एवं दो ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूके 06 सीबी- 6371 एंव यूके 06 सीए- 6630 को अवैध खनन करते हुए मौके पर पकड़ा गया। जेसीबी और दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर डौली रेंज लालकुआ वन परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है, इसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है, उन्होंने बताया कि वन अधिनियम की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से निपटेगा। छापामार दल में वन क्षेत्राधिकारी डॉली नवीन सिंह पवार, वन दरोगा राजकुमार, ललित पालीवाल, वन आरक्षी रिहान अली, रोशन बहादुर, प्रकाश सिंह पंकज, सोनू कार्की एवं वाहन चालक शाहिद वेग आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement