उत्तराखंड: मानसिक रूप से कमजोर युवक को खेत में लेकर नशेड़ी ने की हैवानियत प्राईवेट पार्ट में

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड के रुड़की से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां थाना बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में नशेड़ी युवक ने एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। जिसके बाद ज्यादा खून बहने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया कि बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव का युवक (30) मानसिक रूप से दिव्यांग था शुक्रवार को वह गांव में घूम रहा था तभी गांव निवासी प्रमोद नशे की हालत में उसे एक गन्ने के खेत में ले गया।आरोप है कि प्रमोद ने दिव्यांग के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। दिव्यांग ने शोर मचाया तो आस-पास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उनको देख प्रमोद फरार हो गया। ग्रामीण लहूलुहान हालत में दिव्यांग को पास के एक अस्पताल में ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मृतक के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement