बेटी को संग आपत्तिजनक हालत में देख ,पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को मार डाला’, कातिल बाप ने खुद पुलिस को किया फोन…. पहुंची पुलिस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हॉरर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला बागपत जिले में कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के जोनमाना गांव में एक प्रेमी युगल की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात को प्रेमिका के परिजनों ने अंजाम दिया। परिजनों ने प्रेमी की बाहों में अपनी बेटी को देख लिया था। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। ये देखकर घर वालों ने आपा खो दिया और फिर रस्सी से गला घोंटकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले के मृतक लड़के के पिता ने छात्रा के पिता व भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए बड़ौत कोतवाली पर तहरीर दी है।बलराम का 19 वर्षीय का गांव की ही एक छात्रा के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवार को उनके रिश्ते की जानकारी नहीं थी। रविवार सुबह छात्रा के घर वाले किसी काम से बाहर गए थे मौके पाकर प्रेमी उसके घर पहुंच गया। अचानक छात्रा के परिजन वापस आ गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख आपा खो बैठे। गुस्से में आकर परिजनों ने पिटाई कर रस्सी से दोनों का गला घोंटकर मार डाला। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।थोड़ी देर में एसपी अर्पित विजयवर्गीय समेत कई थानों का पुलिसबल भी गांव पहुंच गया। लड़के के परिजनों ने पुलिस का घेराव करते हुए छात्रा के परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, डबल मर्डर की इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं, मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, छात्रा के परिजनों ने लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद परिजनों ने दोनों की हत्या कर दी। मामले में छात्रा के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।बताया जा रहा की हत्या करने के बाद मृतक लड़की के पिता ने ही पुलिस को फोन किया जहां मौका पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement