उत्तराखंड: बर्फ की कमी के चलते औली में राष्ट्रीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप स्थगित

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जोशीमठ। बर्फ की कमी के कारण 16 से 19 मार्च तक प्रस्तावित राष्ट्रीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। औली में बर्फ लगभग पूरी तरह पिघल चुकी है, जबकि गोरसों क्षेत्र में भी महज पांच इंच बर्फ जमी है। ऐसे में स्कीइंग गेम्स को रद्द करना पड़ा है।अब औली और गोरसों में स्की माउंटेनियरिंग प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई जा रही है। स्की माउंटेनियरिंग के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि यह खेल कम बर्फ में भी आयोजित किया जा सकता है, क्योंकि इसमें स्की के साथ दौड़ना और चलना शामिल होता है। जल्द ही पर्यटन विभाग को इसके आयोजन का प्रस्ताव भेजा जाएगा।बर्फ की कमी से औली में स्कीइंग गतिविधियों पर असर पड़ा है, लेकिन आयोजक स्की माउंटेनियरिंग को नए विकल्प के रूप में देख रहे हैं। पर्यटन विभाग इस आयोजन को बढ़ावा देने के लिए विचार कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement