हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई गई मुक्त

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी के शिवकालोनी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को लेकर की गई शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई करवाई। शिव कालोनी वैलेजली हॉल, सिविल कोर्ट के समीप की इस भूमि पर लंबे समय से मलबा और गंदगी फैली थी, जिसे साफ कर पार्क निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया था। स्थानीय निवासियों ने आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की कि कुछ लोग उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर रहे हैं शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों का पालन करते हुए नगर आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई की और सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि इससे पहले भी इस भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाया गया था, लेकिन दोबारा अतिक्रमण की कोशिश की गई जिसे फिर से हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी ने फिर से अतिक्रमण किया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर आयुक्त दीपक रावत ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी भूमियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और यदि कहीं भी अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसे तत्काल हटाया जाए तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement