हल्द्वानी: तीन महीने बाद दर्ज हो सका बीजेपी नेता के खिलाफ मुकदमा…सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगाती रही

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी- प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार अपनी पीठ थपथपाती है। लेकिन ताकतवर और रसूख वाले लोग अपने रुतबे का इस्तेमाल कर कानून को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही मामला तीन महीने पहले सामने आया। जब मुखानी चौराहे के पास एक तेज़ रफ्तार स्कूटी सवार ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। जिसकी पहचान बाद में बीजेपी के युवा नेता संदीप भोज के रूप में हुई पीड़ित की पत्नी के मुताबिक संदीप भोज और पुलिस ने उसे मदद का भरोसा दिया लेकिन बाद में मुकर गया। जबकि उसे अपने घायल पति के दिल्ली में कई ऑपरेशन तक कराने पड़े। लेकिन वो जब भी पुलिस के पास गई पुलिस समझौता करने के नाम पर टरकाती रही। आखिरकार एसएसपी नैनीताल से शिकायत के बाद तीन महीने बाद संदीप भोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।आरोपी राज्य मत्स्य सहसंघ का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। और पूर्व में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। हीरानगर चौकी पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर 2024 की शाम गोपाल दत्त निवासी आदर्श नगर अपने घर के पास खड़े थे। इसी बीच संदीप भोज नाम के व्यक्ति ने रांग साइड में तेजी से स्कूटी लाकर गोपाल को टक्कर मार दी। जिसके बाद उनके बांये पैर में गंभीर चोट आ गई। घायल का इस वक्त इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement