शादी तय हुई तो तीन बच्चों के पिता प्रेमी संग ट्रेन के आगे कूदी युवती, युवक की मौत, युवती घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुड़की के थाना भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव में सोमवार देर शाम एक युवक-युवती ने रहीमपुर फाटक के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक परवेज (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल रुड़की से हायर सेंटर रेफर किया गया है।गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि परवेज शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। वह मूल रूप से झबरेड़ा क्षेत्र के कपूरी गांव का निवासी था, लेकिन दो साल पहले किशनपुर जमालपुर आकर बस गया था। युवती भी इसी गांव की रहने वाली है और उसका रिश्ता तय हो चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement