हल्द्वानी में विधायक ने उठाए सवाल कि आखिर कैसे चोरी हो गए पुल के नट बोल्ट 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर चल रहे मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया है इस दौरान उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को पल के जल्द से जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं वहीं पुल से नट बोल्ट चोरी होने के मामले पर कहा कि यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा से ना हो उन्होंने अपनी विधायक निधि से पुल के दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि पुल नैनीताल समेत अन्य कहीं जगह को जोड़ता है पर्यटक बड़ी संख्या में इसी पुल से होकर जाते हैं जो इन दिनों जाम से लोग काफी परेशान है ऐसे में उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पुल के मरम्मत के कार्य को पूरा किया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement