पिथौरागढ़ में मकान में लगी आग, मची अफरातफरी, चार दुकानें भी जलकर हुई खाक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पिथौरागढ़ के गांधी चौक बाजार स्थित मकान में रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास की चार दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे आस-पास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग से दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। भीषण आग में मोहन सिंह, असलम, मुनव्वर हुसैन की सब्जी की दुकानें और चतुर सिंह की भूतल में कपड़े की दुकान जल गई। इससे व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement