हल्द्वानी: महिला रामलीला का भव्य शुभारंभ, नारद मोह लीला का हुआ मंचन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच से एक बार फिर रामभक्ति की गूंज सुनाई देने लगी है। पुनर्नवा महिला समिति द्वारा आयोजित महिला रामलीला का शुभारंभ हो गया। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया, जिसमें दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट रहे। यह महिला रामलीला 1 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आज की लीला में प्रमुख पात्रों का परिचय

1. नारद – हनी तिवारी

2. इंद्र – किरण धर्मसत्तू

3. कामदेव – वरुणिका

4. उर्वशी – प्रतीक्षा

5. विष्णु – मानसी

6. शिव – कुसुम दीगारी

7. पार्वती – स्नेहा

8. रावण – गीता दरमवाल

9. कुंभकरण – दीप्ति चुफाल

10. विभीषण – लता जोशी

11. लक्ष्मी – सौम्या

12. शील निधि – गीता बिष्ट

13. तारा बिष्ट – शील निधि की पत्नी

14. ऋषि मुनि – अलका टंडन, तारा बिष्ट

15. रावण दूत – सरिता जेनोटी

16. जय विजय – सरिता रावत, पूजा लटवाल

महिला समिति के प्रमुख पदाधिकारी

इस आयोजन में पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना, प्रचार-प्रसार सचिव कल्पना रावत, महिला रामलीला की निर्देशिका भगवती बिष्ट, सह-निर्देशिका हेमा हर्बोला, कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, उपसचिव मंजू बनकोटी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस भव्य आयोजन में सभी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगामी दिनों में भी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा, जिससे रामभक्ति की यह धारा निरंतर प्रवाहित होती रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement