हल्द्वानी: स्टार्टअप महाकुंभ में “हिमफ्ला प्रा. लि.” को दूसरा स्थान, पहाड़ी नूण ने दिलाया उत्तराखंड को गौरव

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ में उत्तराखंड की कंपनी हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह सम्मान कंपनी को सबसे प्रतिभाशाली एवं स्वच्छ स्टार्टअप की श्रेणी में प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर कंपनी के निदेशक सौरभ पंत, संदीप पाण्डे एवं योगेन्द्र सिंह ने मंच पर पहुंचकर यह पुरस्कार ग्रहण किया। संस्था को पुरस्कार स्वरूप ₹2,00,000 की नकद राशि भी आविष्कार ग्रुप द्वारा प्रदान की गई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 100 से अधिक स्टार्टअप्स ने भाग लिया। हिमफ्ला प्रा. लि. को यह सम्मान उसके प्रमुख उत्पाद “पहाड़ी पिसी नूण” के लिए दिया गया, जो उत्तराखंड की पारंपरिक विरासत और स्वाद को आधुनिक रूप में प्रस्तुत करता है। यह उपलब्धि न केवल कंपनी बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है, जो राज्य के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement