उत्तराखंड:पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली-देखे VIDEO

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट में शामिल थे हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है. वहीं घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली है.भगवानपुर पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि कुंजा बहादुरपुर के पास कुछ संदिग्ध बाइक से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश को उठाकर रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि फरवरी माह में नन्हेड़ा में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी मंगलौर की तरफ से भगवानपुर की तरफ आ रहे हैं. जब पुलिस ने उन्हें कुंजापुर फाटक के पास रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. आरोपी का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement