विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में तहसील में देर रात तक डटे रहे राजस्व कर्मचारी घंटों चली नारेबाजी अधिकारियों के नहीं पहुंचने से नहीं निकला समाधान, पुलिस बल रहा तैनात

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सितारगंज। तहसील परिसर में विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ राजस्व कर्मचारियों का प्रदर्शन बुधवार देर रात तक जारी रहा। शाम करीब पांच बजे शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के कई घंटे बाद भी कर्मचारियों और प्रशासन के बीच किसी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी, जिससे स्थिति यथावत बनी रही विजिलेंस टीम द्वारा तहसील के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद राजस्व कर्मियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इसके विरोध में कर्मचारियों ने तहसील परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी और कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की देर रात तक कर्मचारी तहसील परिसर में डटे रहे। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई और प्रशासन की ओर से स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।प्रदर्शन को देखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तहसील परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे। देर रात तक वरिष्ठ अधिकारियों और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच कोई ठोस वार्ता नहीं हो सकी, जिसके कारण गतिरोध बरकरार रहा देर रात तक तहसील परिसर में कर्मचारी नारेबाजी करते रहे, जबकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही। देर रात तक न तो प्रदर्शन समाप्त हुआ था और न ही किसी समझौते की आधिकारिक पुष्टि हो सकी। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *