उत्तराखण्ड बनबसा- रानीखेत विधायक के भाई को SSB ने नेपाल बॉर्डर पर जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

रानीखेत विधायक प्रमोद नैनीवाल का भाई सतीश नैनवाल को भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 40 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । भारत नेपाल बॉर्डर पर बनबसा में रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को अवैध कारतूस के साथ एसएसबी ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया है। सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर से एसएसबी ने 7.65 एमएम के अवैध चालीस जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement