हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- जयसवाल स्वीट्स पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, जुर्माना ठोक किया फूड लाइसेंस निरस्त

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज नगर निगम की टीम ने लक्ष्मी टॉकीज के पास स्थित जयसवाल स्वीट्स और आसपास की दो अन्य दुकानों पर गंदगी की शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि तीनों दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर खाद्य सामग्री (जैसे मिठाई और समोसे) बनाने का कार्य किया जा रहा था।मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों पर कॉकरोच और चूहों की मौजूदगी तथा दुकानों में फैली गंदगी से स्थिति बेहद खराब पाई गई। जगह-जगह कचरा जमा था और स्वच्छता का अभाव स्पष्ट दिखा।इस पर नगर निगम ने अतिक्रमण और गंदगी फैलाने के आरोप में तीनों दुकानों पर कुल ₹15,000 का चालान किया। साथ ही, सड़क से बाहर रखा गया सामान हटवाया गया और सामने की नाली को अतिक्रमण मुक्त कराकर साफ कराया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों दुकानों के फूड लाइसेंस अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए। नगर निगम ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने की सख्त चेतावनी भी दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement