हल्द्वानी: प्रशासन और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 18 बीघा जमीन पर लिया कब्जा, जेसीबी ने निर्माण ढहाए

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को हल्द्वानी में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बरेली रोड स्थित पुरानी कथा फैक्ट्री के पास 18 बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर से कब्जा हटा लिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।अभियान के तहत न सिर्फ भूमि पर कब्जा लिया गया बल्कि वहां मौजूद कई पुराने और अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद नगर निगम ने कब्जाई गई जमीन पर अपना बोर्ड भी लगा दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अब यह भूमि नगर निगम के स्वामित्व में है।एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के विशेष अभियान के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि 18 बीघा से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है और भविष्य में नगर निगम इस भूमि का उपयोग अपने सुविधानुसार नगर विकास कार्यों में करेगा।कार्रवाई के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि प्रशासन अब अवैध कब्जों पर सख्त रुख अपनाए हुए है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement