उत्तराखंड : बंधक बनाकर गर्भवती के साथ दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुड़की। यहां एक गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने गर्भवती महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति के आने के बाद आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। देर रात को ही पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement