हल्द्वानी: अवैध मदरसों पर धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा क्षेत्र में अभियान जारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बार फिर कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रविवार सुबह से अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन मदरसों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है, उनमें से कई के पास कोई मान्यता नहीं थी। इसके अलावा, कुछ मदरसों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी दर्ज की गई थीं, जैसे कि बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होना, शौचालय और स्वच्छता की कमी, सुरक्षा उपायों के तहत सीसीटीवी कैमरे न होना आदि। कुछ मदरसे तो मस्जिदों के भीतर ही संचालित हो रहे थे, जो कि नियमों के प्रतिकूल पाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। वहीं, मीडिया को कार्रवाई स्थल से दूर रखा गया है, जिससे अब तक पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी है बता दें कि धामी सरकार अब तक प्रदेशभर में 140 से ज्यादा अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर चुकी है। साथ ही, 560 से अधिक ऐसी मजारों को भी हटाया गया है जो सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। इसके अलावा, सरकार अब तक लगभग 6000 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने में सफल रही है। धामी सरकार की यह सख्ती साफ संकेत देती है कि राज्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हो,कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई,एसडीएम परितोष वर्मा,एसडीएम राहुल शाह,एसडीएम रेखा कोहली,नगर आयुक्त ऋचा सिंह थाना प्रभारी नीरज भाकुनी,तहसीलदार सचिन कुमार,मनीषा बिष्ट समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement