हल्द्वानी: अब ‘ठंडी सड़क’ नहीं, ‘श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग’ से जानी जाएगी, मेयर गजराज ने बैसाखी पर्व पर की घोषणा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: बैसाखी पर्व एवं खालसा सजना दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित विशेष गुरमत समागम में हजारों की संख्या में संगत ने भाग लिया। इसी अवसर पर शहर के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बड़ी घोषणा करते हुए ठंडी सड़क का नाम बदलकर “श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग” रखने की घोषणा की समागम के दौरान गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान सजाए गए। गुरुद्वारा प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि समागम में मुख्य रूप से प्रसिद्ध रागी भाई जसविंदर सिंह बरनाला द्वारा भावपूर्ण गुरबाणी कीर्तन किया गया, जिससे संगत भावविभोर हो उठी। हेड ग्रंथि ने गुरबाणी की कथा के माध्यम से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और ईर्ष्या जैसे विकारों से दूर रहने तथा गुरु ग्रंथ साहिब जी के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया कार्यक्रम के अंत में अरदास की गई और गुरु ग्रंथ साहिब जी से हुकुमनामा लेकर संगत को सुनाया गया। इसके पश्चात लंगर हॉल में विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था प्रबंधक कमेटी द्वारा की गई थी। इस मौके पर विशेष रूप से हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने गुरु साहिब को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और ठंडी सड़क का नाम बदलकर “श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग” किए जाने की घोषणा संगत के बीच की।कार्यक्रम में अल्मोड़ा एसपी हरबंस सिंह, सुशीला तिवारी अस्पताल के सीनियर डॉक्टर परमजीत सिंह, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा, स्टेज सेक्रेटरी अमरजीत सिंह आनंद, महासचिव कवलजीत सिंह उप्पल, बन्नी चंडोक, रमन साहनी, भूप्रीत साहनी, जसबीर गोल्डी, सनी आनंद, मनलीन कोहली, गोल्डी चंडोक, अमरजीत सिंह बंटी, सुखमणि सोसाइटी के सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने सभी का आभार व्यक्त किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement