उत्तराखंड: शराब के नशे में बरातियों से भरी बस चला रहा था चालक, पुलिस ने उतरी खुमारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने सिद्धबली बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक बरातियों से भरी बस को रोका। बस चालक नशे में मदहोश प्रतीत हो रहा था।एल्कोमीटर से जांच करने पर चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सीज कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement