दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
“इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि जन्मदिवस मेरे लिए केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का दिन है।”
कालाढूंगी, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कालाढूंगी विधानसभा-60 से वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार को हल्द्वानी ब्लाक के अंतर्गत बिठौरिया मंडल स्थित भूमिया मंदिर परिसर में एकपर्णिका योग परिवार के सौजन्य से भव्य दीपदान एवं प्रभु लीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम में 5100 दीपों का भव्य दीपदान किया गया। दीपों की दिव्य रोशनी से मंदिर परिसर आलोकित हो उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात प्रभु लीला मंचन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भावधारा से जोड़ते हुए भारतीय संस्कृति, आस्था और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि “मेरे लिए जन्मदिवस केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं है, बल्कि यह ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों के स्नेह के लिए आभार प्रकट करने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को पुनः स्मरण करने का दिन है। मैं कामना करता हूं कि ईश्वर की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे और हमारा कालाढूंगी क्षेत्र सुखी, स्वस्थ, समृद्ध एवं सुरक्षित बने।”उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में दीपदान केवल दीप प्रज्वलित करने की परंपरा नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और स्वार्थ से सेवा की ओर बढ़ने का संदेश भी है। प्रभु की लीलाएं हमें सत्य, मर्यादा, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि आध्यात्मिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें मनोज पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित परिवारजनों, इष्ट-मित्रों, एकपर्णिका योग परिवार, श्रद्धालुओं एवं समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं ने उनके जन्मदिवस को विशेष एवं अविस्मरणीय बना दिया है। उन्होंने जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।




