हल्द्वानी : एसडीएम राहुल शाह ने चौसला का किया निरीक्षण,कई अतिक्रमणकर्ताओं ने स्वयं खाली किया अतिक्रमण

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा ग्राम चौसला का निरीक्षणह किया गया सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की निगरानी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम चौसला का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा सरकारी भूमि पर वर्तमान अतिक्रमण की स्थिति की जांच की गई तथा पूर्व में जारी किए गए अतिक्रमण हटाने के आदेशों का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर यह भी देखा गया कि किन स्थानों पर अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाया जा रहा है और कहां आगे की कार्रवाई आवश्यक है।निरीक्षण के दौरान पूर्व में 9 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस का अनुपालन की जांच की गई। 5 अतिक्रमण, जिनमें एक मस्जिद से सटा निर्माण भी शामिल है, को अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा स्वयं से हटाया जा रहा है।एसडीएम द्वारा मौके पर ही सीमांकन को अद्यतन करने तथा अभिलेखों के समुचित संधारण हेतु निर्देश दिए गए। पटवारी एवं लेखपाल को निर्देशित किया गया कि वे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं शेष बचे अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।प्रशासन सरकारी भूमि के संरक्षण एवं अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement