हल्द्वानी: कैंची धाम से शुरू होगी हेली सेवा निरीक्षण को पहुंची प्रशासन की टीम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल- विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम में आने वाले श्रद्धांलुओं एवं पर्यटकों को हैली सेवा उपलब्ध कराए जाने के लिए कैंची धाम क्षेत्र में हैलीपेड का निर्माण किए जाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को एसडीएम नैनीताल नवाजिस खालिक के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने कैंचीधाम क्षेत्र में हैलीपैड का निर्माण के लिए चिन्हित जगह का निरीक्षण किया।इस दौरान रातीघाट के निकट भूमि चयनित स्थल का निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अभियंता लोक निर्माण नैनीताल रत्नेश कुमार द्वारा अवगत कराया की तकनीकी रूप से यह स्थल हैलीपैड निर्माण के लिए उपर्युक्त है, इसके निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए नियमानुसार शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान PWD एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement