काठगोदाम से अमृतपुर टू लेन बाईपास निर्माण की कवायद तेज, कैंची धाम और पहाड़ों की यात्रा होगी आसान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: पहाड़ों पर जाने वाले यात्रियों को लगातार जाम से जूझना पड़ रहा है. खासकर कैंची धाम और पिथौरागढ़ समेत अन्य जगहों की ओर जाने वाले यात्रियों को जाम से काफी फजीहत हो रही है. इसी को देखते हुए काठगोदाम पुल से लेकर गौला नदी के किनारे पहाड़ों की कटिंग कर करीब 3.5 किलोमीटर का बाईपास बनाया जाना है, जिसकी कवायद तेज हो गई है लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता प्रह्लाद सिंह बृजवाल ने बताया कि काठगोदाम, रानीबाग और गुलाब घाटी क्षेत्र में जाम की समस्या को दूर करने के लिए काठगोदाम बाईपास मार्ग पर गौला पुल से अमृतपुर तक टू लेन रोड के निर्माण को लेकर कार्य योजना बनाई गई है. जिसके तहत पहले चरण की स्वीकृति मिल चुकी है. पहले चरण के तहत सर्वे के लिए करीब 65 लाख रुपए का बजट जारी हुआ है.दूसरे चरण के तहत सड़क के लिए वन भूमि हस्तांतरण को प्राथमिकता से पूरा करने की कार्रवाई चल रही है. जहां डीएफओ (प्रभागीय वन अधिकारी) स्तर से कार्रवाई की जा रही है. इस प्रस्ताव में जो भी आपत्ति मिली हैं, लोनिवि और वन विभाग की ओर से आपसी समन्वय स्थापित कर उनके निस्तारण की कार्रवाई भी की जा रही है.90 मीटर का पुल भी बनाया जाएगा: गौला पुल काठगोदाम से लेकर अमृतपुर तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबी बाईपास रोड प्रस्तावित है. जिसमें 90 मीटर का एक पुल भी बना है. अभी भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है. भूमि अधिग्रहण के बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा. जहां शासन से बजट की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा.कैंची धाम समेत अन्य जगहों पर जाने वालों का होगा फायदा: उन्होंने बताया कि बाईपास के निर्माण हो जाने से सबसे ज्यादा फायदा कैंची धाम जाने और आने वाले यात्रियों के साथ पहाड़ को जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा करीब 19 करोड़ की लागत से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा और धारी ब्लॉक में सड़क सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे. ओखलकांडा और धारी सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं होने से दुर्घटना की आशंका रहती है.इस पर लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के लिए कहा गया था. खनस्यूं से पतलोट मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए 4 करोड़ 65 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है. इसके अलावा पदमपुरी से पहाड़पानी मोतिया पत्थर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे, जिसके लिए 8 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. जबकि, मोरनौला से भीड़ापानी नई मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए करीब 6 करोड़ 76 लाख रुपए की स्वीकृति भी शासन की तरफ से मिल गई है. टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement