रामनगर में विश्व हिंदू परिषद का दिखा ऐसा आक्रोश सरकार को बर्खास्त करने की मांग आखिर क्यों 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया । वहीं कार्यक्रम में मौजूद विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रसार सह प्रमुख हृदयेश शर्मा ने कहा कि लगातार देखा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में जहां एक और हिंदू आस्थाओं के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है तो वहीं हिंदुओं का शोषण भी किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यहां पर होने वाले हिंदू समाज के धार्मिक त्योहारों पर भी जो उन्हें प्रशासन की ओर से सुविधा और सहयोग मिलना चाहिए वह भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले हिंदू आज अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं ,लेकिन सरकार का इस और कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए तत्काल पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने के साथ यहां पर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement